छत्तीसगढ़ न्यूज़ – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें
छत्तीसगढ़ न्यूज़ पर पढ़ें प्रदेश की हर बड़ी और ज़रूरी खबर। 1 नवंबर 2000 को बना छत्तीसगढ़ आज अपने खनिज संसाधनों, धान की खेती, घने जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है। जोहार न्यूज़ पर आपको रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, राजनांदगांव समेत प्रदेश के सभी जिलों की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती-किसानी, रोज़गार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें मिलती हैं। विधानसभा से लेकर गांव की पंचायत तक, हाईकोर्ट के फैसलों से लेकर मौसम के अलर्ट तक, हम हर खबर को सरल हिंदी में, तथ्यों की जांच के साथ आप तक पहुंचाते हैं। छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, बड़ी घटनाओं और जनहित के मुद्दों के लिए जुड़े रहें जोहार न्यूज़ के साथ।

बहतराई में सजा खेल प्रतिभाओं का बड़ा मंच, 571 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम
बिलासपुर के बहतराई स्थित स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के 571 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बहतराई की खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

आइडिया टावर के टॉप पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, नीचे उमड़ी सैकड़ों की भीड़

RTE के आंकड़ों पर हाईकोर्ट की दो टूक: सही रिकॉर्ड पेश नहीं किया तो शिक्षा सचिव पर होगी कार्रवाई

जिस कंट्रोल रूम से मिलती है सुरक्षा, वहीं आरक्षक की मौत… ड्यूटी के दौरान जवान ने उठाया कदम, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
धमतरी में डायल 112 के आरक्षक ओंकार सोनवानी की पुलिस कंट्रोल रूम के भीतर ड्यूटी के दौरान मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना ने कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था, जवानों की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है और मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

त्योहारी सीजन में बैरिकेडिंग का ब्रेक! बिलासपुर के मुख्य बाजार की राह बंद, व्यापारी-ग्राहक दोनों बेहाल”
त्योहारी सीजन में बिलासपुर के मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ के बीच वाल्मीकि चौक क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है। इससे बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों के साथ व्यापारियों की भी परेशानी बढ़ गई है। चारपहिया और ई-रिक्शा चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि संकरे मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय रास्ता बंद होने से कारोबार प्रभावित हो सकता है। वहीं ट्रैफिक पुलिस का तर्क है कि भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए स्टॉपर लगाए गए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए रास्ता बंद करना ही एकमात्र विकल्प है या प्रशासन कोई बेहतर समाधान निकालेगा?

एसिड अटैक से दहला बालोद, कोर्ट के बाहर फूटा गुस्सा! प्रेमी निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दोस्त भी गिरफ्तार

बिलासपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा फेरबदल, 5 वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

प्यार में नाकामी का खौफनाक बदला! प्रेमी ने रची एसिड अटैक की साजिश, दोस्त से छात्रा पर कराया हमला
बालोद में छात्रा पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के मुताबिक प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने कथित तौर पर छात्रा पर हमला कराने की साजिश रची और भैरमगढ़ से अपने दोस्त को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का गंभीर हालत में रायपुर में इलाज जारी है।

फरार शोएब ढेबर पर पुलिस ने घोषित किया ₹5 हजार का इनाम, तलाश में जुटी तेलीबांधा पुलिस

एक खंभा… कई तार… और रोशन घर! बिलासपुर में बिजली कनेक्शन का चौंकाने वाला खेल”
बिलासपुर में बिजली चोरी के खुले खेल ने सीएसपीडीसीएल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिंगराजपारा के भरत चौक इलाके में बिजली के खंभों से तार जोड़कर घरों तक बिजली पहुंचाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। कई जगह तार खुले और अव्यवस्थित नजर आ रहे हैं, जिससे बिजली चोरी के साथ-साथ गंभीर हादसे का खतरा भी बना हुआ है। मोपका, कोनी और परसदा के आउटर इलाकों में भी ऐसी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। अब सवाल है कि ये कनेक्शन वैध हैं या अवैध हुकिंग का मामला—इसकी जांच और कार्रवाई का इंतजार

छत्तीसगढ़ की गोल्डन बेटी संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख, CM साय ने किया बड़ा ऐलान; एशियन गेम्स में भारत को दिलाया स्वर्ण

