_बिलासपुर।_ रक्षाबंधन के पावन पर्व की रात जब पूरा शहर खुशियां मना रहा था, उसी रात _सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके_ में दो पक्षों की आपसी निजी दुश्मनी को कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक रंग देने का प्रयास किया और शहर की फिजा बिगाड़ने की नापाक कोशिश की।

खपरगंज हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 20 से अधिक आरोपी जेल में — खबर से संबंधित तस्वीर 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार खपरगंज में दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे मौके पर मौजूद कुछ उपद्रवी तत्वों ने दो अलग-अलग समुदायों के बीच का विवाद बताकर अफवाह फैला दी। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई और माहौल को सांप्रदायिक हिंसा में बदलने की कोशिश की गई। इस घटना में बीच-बचाव करने आए _बिलासपुर पुलिस के 6 जवान घायल हो गए_ थे, लेकिन पुलिस ने संयम नहीं खोया।

अक्सर देखा जाता है कि जब दो धार्मिक संप्रदायों के बीच विवाद होता है तो शहर में कई दिनों तक तनाव बना रहता है, लेकिन बिलासपुर पुलिस ने जो तत्परता दिखाई वह पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गई है।

घटना की सूचना मिलते ही _पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (सिंघम कप्तान), शहर एसपी श्री पंकज कुमार पटेल और एडिशनल एसपी श्रीमती मधुलिका सिंह (लेडी सिंघम)_ खुद मौके पर पहुंचे और पूरी रात मोर्चा संभाले रखा। साथ ही _बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल_ ने भी प्रशासनिक अमले के साथ रातभर शहर की निगरानी की और दिन-रात एक कर दिया।

पुलिस की सूझबूझ भरी रणनीति के चलते चंद्र घंटों में ही उपद्रवियों की पहचान कर धरपकड़ शुरू कर दी गई और _कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया_, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ जारी है, _20 से अधिक आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं_ और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बिलासपुर पुलिस का साफ संदेश है - _"कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, नहीं तो सलाखों के पीछे जाओगे"_ क्योंकि बिलासपुर पुलिस दंगा-फसाद और अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। अपराधी चाहे जितना बड़ा हो सलाखों के पीछे जाना तय है, क्योंकि शहर की शांति व्यवस्था को जो भंग करेगा वह बख्शा नहीं जाएगा।

शहर में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए _कल 3 अगस्त को बिलासपुर प्रशासन एवं बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में_ हिंदू त्योहारों को देखते हुए शांति पैदल मार्च सभी समाज के लोगों एवं धर्म के लोगों के द्वारा शांति पैदल यात्रा निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य था बिलासपुर में शांति स्थापित करना भाईचारा स्थापित करना। यह बहुत ही प्रशंसनीय बिलासपुर पुलिस एवं प्रशासन का पहल रहा।

आज बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम एवं बिलासपुर के जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की टीम की चारों तरफ सराहना हो रही है क्योंकि अक्सर देखा गया है कि जब दो धार्मिक संप्रदायों में विवाद होता है तो वहां इतना जल्द माहौल शांत नहीं होता जिस तरीके से बिलासपुर जिले में शांत माहौल हुआ और शांति स्थापित की गई काबिले तारीफ है।

पुलिसिंग व्यवस्था बिलासपुर की और जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है बिलासपुर के _सिंघम पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह, शहर ASP श्री पंकज कुमार पटेल एवं एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह_ की एवं जिम्मेदार निष्ठावान बिलासपुर जिला कलेक्टर जिन्होंने एकता दिखाते हुए बिलासपुर की प्रशासनिक व्यवस्थाएं एवं शांति माहौल कायम किया।