बिलासपुर, 10 नवंबर 2026। रोशनी और खुशियों के पर्व दीपावली की रात न्यायधानी बिलासपुर में एक छोटी-सी बात ने बड़े हंगामे का रूप ले लिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू रिवर व्यू इलाके में पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पैर के पास फटा पटाखा, फिर शुरू हुई कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात न्यू रिवर व्यू क्षेत्र में आतिशबाजी के दौरान एक युवक के पैर के पास पटाखा फट गया। इसे लेकर दो गुटों के युवकों के बीच पहले बहस शुरू हुई और कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

लात-घूंसे चले, गाड़ियों में तोड़फोड़

विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट के दौरान वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

हंगामे और सार्वजनिक शांति भंग होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस ने मामले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

1. धन्नू दांडे (28 वर्ष), पिता बड़कू दांडे, निवासी गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती, जरहाभाठा

2. सूरज कश्यप (19 वर्ष), पिता बालमुकुंद कश्यप, निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी

3. साहिल यादव उर्फ मयंक (22 वर्ष), पिता शिव यादव, निवासी मुक्तिधाम चौक, थाना सरकंडा

4. अमित यादव (20 वर्ष), पिता बल्लू यादव, निवासी बंगालीपारा, थाना सरकंडा

हुड़दंग करने वालों को पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने, बेवजह हंगामा खड़ा करने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।