बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में शनिवार को गरिमामय माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, उपसंचालक शिवानी तोमर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप सहित विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्य उपस्थित रहे। सभापति भारती नीरज माली, अम्बिका विनोद साहू, अनुसुईया जगेंद्र कश्यप और गोविंद यादव ने भी समारोह में सहभागिता की।

जिला पंचायत में अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला पंचायत परिस — खबर से संबंधित तस्वीर 1

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत और सतकली बावरे सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

जिला पंचायत में अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला पंचायत परिस — खबर से संबंधित तस्वीर 2

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करें।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला पंचायत परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।