रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन 8 से 10 जनवरी 2027 तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 नवंबर को आयोजन का प्रतीक चिह्न और पोस्टर जारी किया।
उत्सव की तैयारियों के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित की गई है। आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को मंच देने पर जोर रहेगा।


