रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत सचिवालय सेवा के 87 अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में तीन अधिकारियों की पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, प्रचला रामटेके, टीकम सिंह डडसेना और शिव मोहन सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में पहले से कार्यरत कुछ अधिकारियों को अन्य विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।



गृह विभाग में इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
तबादला सूची के तहत ललिता जांगड़े, सुशीला जोशी, पुरुषोत्तम चौहान और प्रताप कुमार सेन को गृह विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।




कई अधिकारियों के बदले विभागीय दायित्व
इस प्रशासनिक फेरबदल में छबिराम साहू को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ राज्य शिष्टाचार कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, परवीन खान, रेखा साहू और प्रियंका देवांगन समेत अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। इस बदलाव से मंत्रालय के विभिन्न विभागों में कामकाज की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण होगा।

