बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले के 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद कई पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, एक उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, एक महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों का तबादला किया गया है। इस तरह कुल 36 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी स्थानांतरित हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की पूरी जानकारी जारी आदेश में दी गई है।


