बिलासपुर। सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे ने पदभार संभालने के बाद अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत सकरी पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए 6 स्थायी वारंटी

पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान इस प्रकार है—

  1. प्रिंस उर्फ केवड़ा (20 वर्ष), पिता सौखीलाल सूर्यवंशी, निवासी घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

  2. रामाशंकर यादव (20 वर्ष), पिता लल्लू यादव, निवासी गोकुलधाम घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

  3. राजू यादव (27 वर्ष), पिता मोती यादव, निवासी गोकुलधाम घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

  4. शिव कुमार लहरे (46 वर्ष), पिता अनुजराम, निवासी बाजार चौक अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

  5. पृथ्वी कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष), पिता राम प्रसाद, निवासी सकर्रा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर।

  6. सन्नी दास मानिकपुरी (22 वर्ष), पिता कन्हैया दास मानिकपुरी, निवासी अटल आवास सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस के अनुसार, संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए थे। सकरी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह वारंटियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंदे के साथ आरक्षक मनोज बघेल, नर्मदाराम साहू, राजकुमार मधुकर, जीना अनंत और महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

सकरी पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित स्थायी वारंटों की तामील की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।